फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा का हाथ पकड़ रोड पार कर रही थी, कार ने कुचला

Mon, 25 Jan 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ हजरतगंज क्षेत्र के गोखले मार्ग के पास रविवार शाम अपने पापा का हाथ पकड़कर रोड पार कर रही मासूम बच्ची को बेकाबू इनोवा कार ने कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पिता ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर परदेशी अपने परिवार संग मटियारी स्थित हिमसिटी पास झोपड़पट्टी बनाकर रहता है। रविवार शाम ओडियन सिनेमा के पास काम करके परदेशी अपनी पत्नी व बच्चों संग वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोखले मार्ग के पास परदेशी की बेटी उमा (5) अपने पापा का हाथ पकड़कर रोड पार कर रही थी तभी बेकाबू इनोवा कार ने उसे कुचल दिया।

पिता ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग निकला। पिता ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटी की मौत बाद मां रामेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें