फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से लटकी थी लड़की, जानवरों ने नोचे पैर

Sun, 01 Sep 2013 10:41 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी क्षेत्र के बरकताबाद गांव में शनिवार सुबह एक बाग में अर्द्धनग्न हालत में एक युवती का शव लटकता मिला।
विज्ञापन


उसके पैर जमीन से छू रहे थे। शरीर पर महज कुर्ता था, जबकि चप्पलें व पायजामा कुछ दूर पड़ा था। शव मिलने की बात फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई है।
बरकताबाद गांव में शनिवार सुबह विशंभर रावत के आम के बाग में करीब तीस वर्षीय युवती का अर्द्धनग्न शव दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला।

कुछ लड़कों ने नजर पड़ने पर गांव में खबर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी कोशिश के बावजूद युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शव की स्थिति देखकर दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं, दोनों पैर जमीन से छूने के चलते हत्या के बाद लटकाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां तक कि दाहिने पैर को जानवरों ने नोच डाला था। युवती के तन पर हरे रंग का छींटदार कुर्ता मिला है।

ग्रामीणों ने दुराचार के बाद हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। वहीं, एसओ का कहना है कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें