फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के मुंडन का कार्ड छपाने गई महिला का प्रिंटिंग प्रेस में हुआ गैंगरेप

Sun, 19 Jul 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में कल्याणपुर की एक महिला ने दो लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आर्य नगर के एक प्रिंटिंग प्रेस में उसके साथ गैंगरेप हुआ है। कोहना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसओ रणजीत सिंह का दावा है कि विवाद के चलते पेशबंदी में एफआईआर कराई गई है। फिर भी महिला के कोर्ट में कलम बंद बयान कराए जाएंगे। उसके बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों में एक प्रधान पद का संभावित उम्मीदवार है। कल्याणपुर के आवास विकास इलाके में रहने वाली महिला का कहना है कि वह 14 मई को आर्य नगर के एक प्रिंटिग प्रेस में बच्चे के मुंडन के निमंत्रण पत्र छपवाने का आर्डर देने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद मारपीट भी की

प्रेस के भीतर ही मालिक के भाई उपदेश और उसके दोस्त योगेश ने उसे दबोच लिया। दोनों ने रेप किया। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौच की गई। दोनों आरोपी ककवन क्षेत्र के रहने वाले हैं।

महिला का आरोप है कि कोहना थाने में तहरीर देने के बाद भी उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई।इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण की। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर उपदेश और योगेश के खिलाफ बंधक बनाने,रेप,धमकी,मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसओ के मुताबिक उपदेश की गांव के कुछ लोगों से रंजिश है।

इसी के चलते महिला को मोहरा बनाकर पेशबंदी में उपदेश, योगेश पर रिपोर्ट लिखाई गई है। उपदेश प्रधानी के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। विवेचना पुरानी रंजिश और चुनावी रंजिश के बिन्दु को भी ध्यान में रखकर की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें