फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला इंजेक्शन लगाया, दोस्तों के साथ रातभर किया रेप

Wed, 20 May 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार गई किशोरी को अगवा कर नशीला इंजेक्शन लगा चार युवकों ने रात भर गैंगरेप किया। दरिंदे मंगलवार की सुबह किशोरी को कसबा के बाहर एक तालाब किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


परिजनों को किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक ज्ञात और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 

पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। सफीपुर कोतवाली अंतर्गत एक सोलह वर्षीय किशोरी सोमवार शाम करीब सात बजे कसबा की बाजार से चप्पल खरीदकर लौट रही थी।
विज्ञापन


मंदिर के पास एक युवक और उसके तीन साथियों ने रोक कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पीटने लगे और एक युवक ने उसकी पीठ और चेहरे पर ईंट से वार कर दिया, तभी दूसरे ने हाथ में नशीला इंजेक्शन लगा दिया।

एक युवक को पहचानती है पीड़िता

अर्द्धबेहोश होने पर चारों उसे एक कमरे में उठा ले गए और रातभर गैंगरेप किया। मंगलवार तड़के अर्धचेतना हालत में कसबा में एक तालाब के पास फेंक कर भाग गए।

पीड़िता के मुताबिक वह एक युवक को पहचानती है जो उसके घर के पास ही दूसरे मोहल्ले में रहता है। सुबह करीब छह बजे परिजनों को वह अर्द्धबेहोशी की हालत में तालाब किनारे मिली।

होश में आने पर आपबीती बताई तो परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। सूचना पर सीओ आरके सिंह और सफीपुर कोतवाली प्रभारी के छुट्टी पर होने के कारण परियर पुलिस चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक ज्ञात समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। दोपहर को अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव भी घटना की जांच करने सफीपुर पहुंचे। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को कहानी में नजर आ रहे हैं छेद

आरोपी का परिवार घटना के बाद से घर में ताला डालकर लापता हो गया है। पुलिस को भी उनकी भनक नहीं लग रही है। किसी अनहोनी के आशंका के चलते पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

लोगों में कुकृत्य करने वालों के खिलाफ गुस्सा देख अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश भी दिए हैं।

पुलिस को अपहरण और गैंगरेप की कहानी में कई छेद नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है पीड़ित किशोरी जिस चौराहा से अपहरण किए जाने की बात कह रही है वहां देर रात तक काफी भीड़भाड़ रहती है।

किशोरी से मारपीट की गई। उसे इंजेक्शन लगाया गया और पैदल ही अगवा करके ले जाया गया और किसी को भनक तक न लगे इसकी संभावना काफी कम है। हालांकि पुलिस जांच-पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें