सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र की एक महिला ने भाजपा नेता समेत दो लोगों पर घर में घुसकर गैंगरेप करने का केस दर्ज कराया है। ये कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।
रामकोट के एक गांव की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि कई माह पूर्व वह घर में अकेली थी, परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी बीच गांव के विपिन मिश्रा, लवकुश के साथ घर में घुस आए और उसे अकेली पाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
घटना का विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी चले गए। घटना को लेकर महिला ने रामकोट थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ वाद दायर किया।