फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी फिर शर्मसार, हैवानियत के बाद टांग दी लाश!

Fri, 13 Jun 2014 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं के बाद बहराइच में एक महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्याकर शव पेड़ से लटकाने के मामले ने बुधवार को यूपी की कानून-व्यवस्था को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


खबर मिली कि दरिंदों ने लखनऊ जाने के लिए घर से मंगलवार को निकली बहराइच के रमवापुर ग्राम पंचायत के एक गांव की महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

बुधवार सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। बहराइच के रानीपुर गांव की इस सनसनीखेज वारदात में महिला का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने पड़ोस में रह रहे लोगों के शराब के धंधे का विरोध किया था।
विज्ञापन

Trending Videos

रेप के बाद गला घोंटकर मार डाला!

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और गला घोंटकर मार डालने की पुष्टि हुई। हालांकि, गुरुवार सुबह जांच के दूसरे नतीजों से पता चला कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ ‌था।

बहरहाल, इस मामले में पांच नामजद लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनमें से तीन आरोपियों ओमकार उर्फ बाउर, राजू और रामरूप को गिरफ्तार कर लिया है।

बाकी दो आरोपियों नईम और विनय की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए पांच टीमें बनाई हैं।

घर से निकली थी इलाज कराने

रानीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर की 45 वर्षीय महिला का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह लखनऊ जाने के लिए घर से निकली थी। इस बीच फोन कर ख्‍ाबर ‌मिली कि उसके बेटे की तबियत अचानक खराब हो गई है।

तब महिला बीच रास्ते से ही वापस गांव लौटने लगी। उसने बेटे से आधे घंटे में रमवापुर चौराहे पहुंचने को कहा।

बेटा जब गांव से साढ़े तीन किमी दूर रमवापुर चौराहे पहुंचा तो मां को फोन किया। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कुछ पता न चलने पर घर लौट गया और परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी।

अमरूद के पेड़ से लटकती मिली लाश

खोजबीन शुरू हुई लेकिन महिला का कहीं भी पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बाग में अमरुद के पेड़ से लटकता मिला।

महिला की साड़ी पास के खेत में पड़ी थी। शरीर के कपड़े फटे हुए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में पेड़ से शव को उतरवा लिया।

ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो झड़प भी हुई। इसके बावजूद पुलिस शव लेकर थाने चली गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बीच दोपहर में पुलिस अधीक्षक हैप्पी गुप्तन, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ राजीव सिंह मौके पर पहुंचे।

तीन को ‌किया गया गिरफ्तार

पूछताछ में गांव के लोगों ने महिला द्वारा पड़ोसियों के शराब के धंधे का विरोध करने की बात कही।

मृतका के पति की तहरीर पर ओमकार, राजू, विनय, नईम और रामरूप के खिलाफ रेप और हत्या का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि ओमकार, राजू और रामरूप का महिला के पति से कुछ दिनों पूर्व लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उसकी भी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

दरिंदों ने फरसा लेकर दौड़ाया था

महिला के घर के पड़ोस में रह रहे आरोपी देशी शराब का धंधा करते थे। इसके चलते वहां अराजक तत्वों का जमावड़ा बना रहता था। वहां बने शिव मंदिर के चबूतरे पर बैठकर भी लोग शराब पीते थे।

दो दिन पहले महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और महिला को फरसा लेकर दौड़ा लिया था। गांववालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

बहराइच के एसपी हैप्पी गुप्तन के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकाने से महिला के मौत की पुष्टि हुई है। हैंगिंग के चलते ही हो सकता है कि उसका दम घुटा है। परीक्षण के लिए स्लाइड लैब में भेजी गई है। रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें