फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोंगी बाबा की संपत्ति होगी कुर्क, संतान देने के नाम पर करता था महिलाओं का यौन शोषण

Mon, 30 Apr 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
ढोंगी बाबा परमानंद
विज्ञापन

संतान पैदा करने के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी ढोंगी बाबा परमानंद की लाखों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम के आदेश पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

      
पुलिस के मुताबिक रामशंकर तिवारी उर्फ बाबा परमानंद उर्फ हर्रई बाबा, निवासी ग्राम हर्रई कोतवाली देवा को पुलिस ने मई 2016 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाबा के खिलाफ संतान पैदा करने का लालच देकर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है।

बाबा का महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। बाबा के पास करोड़ों की संपत्ति होने का भी खुलासा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अब बाबा की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


डीएम उदयभानु त्रिपाठी द्वारा आदेश जारी में कहा गया है कि बाबा परमानंद द्वारा आपराधिक कृत्यों से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की गई है। इसके तहत बाबा की जो संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया गया है।

उसमें सात लाख कीमत का आयशर कंपनी का एक जनरेटर, एसी, दो लाख कीमत का एक अन्य जनरेटर, आठ सीलिंग फैन समेत लाखों रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क करने का आदेश है। एसपी वीपी श्रीवास्तव का कहना है कि डीएम के आदेश के बाद देवा पुलिस द्वारा बाबा की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें