लिंकरोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर में चाचा ने नाबालिग भतीजी से छह महीने तक दुष्कर्म किया। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
महाराजपुर में नौंवी कक्षा की छात्रा (15) परिवार के साथ रहती है। उसके माता-पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पड़ोस में उसका चाचा भी परिवार के साथ रहता है।
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि करीब छह माह पहले चाचा ने नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से रेप किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह बेटी से रेप करता रहा।
तबीयत खराब होने पर अस्पताल में पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। पूछताछ में बेटी ने आपबीती बताई। परिजनों ने लिंक रोड थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
सीओ साहिबाबाद राकेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी कोर्ट को दे गई गई है। कोर्ट के आदेश पर ही बच्ची के भ्रूण पर फैसला होगा।