फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता लेकर आए थे, बेहोश कर लूट ले गए

Fri, 01 Nov 2013 08:25 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर क्षेत्र में बुधवार शाम बेटी का रिश्ता लेकर आये दो लोगों ने परिवार के आधा दर्जन से अधिक सदस्यों के भोजन में जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के मुखिया की जेब में रखी हजारों की नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गये। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने किसी के नजर न आने पर घर में झांक कर देखा, अंदर सब बेसुध पड़े थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको सीएचसी पहुंचाया। उधर, पुलिस ने लूट से इन्कार करते हुए फूड प्वाइजनिंग की बात कही है। दरोगाखेड़ा निवासी रमेश कुमार साहू (42) कांशीराम आवास कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं।
विज्ञापन


आसपास रहने वालों ने सुबह काफी देर तक किसी के घर से न निकलने पर पड़ोसियों ने झांका। आवाज लगाने के बावजूद जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें- कार न मिलने पर एक दिन पहले शादी से इन्कार

मौके पर पहुंची पुलिस ने रमेश उसकी पत्नी तारादेवी, समेत पुत्री किरन, पिंकी, खुशबू, काजल वंदना व पिंकी के साथ ही पास में ही रहने वाले राम विलास व उसके पुत्र सिद्धार्थ को पास के सीएचसी पहुंचाया।

पढ़ें- लड़ाई में भाई बना जल्लाद, कुल्हाड़ी से भाई को काटा

अस्पताल में भर्ती रमेश ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे खुद को जल निगमकर्मी बताने वाला बाराबंकी निवासी घनश्याम गुप्ता एक साथी के साथ अपनी बेटी का रिश्ता उसके भांजे से तय करने के सिलसिले में आया था।

रमेश के अनुसार दोनों व्यक्ति अपने साथ मीट भी लाए थे, जिसे उसकी पत्नी ने पकाया और सबने खाया था। इसके बाद सभी बेसुध हो गए। होश में आने पर जेब में रखे तीन हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन गायब मिला। वहीं, एसओ सरोजनीनगर ने लूट से इन्कार किया है।
विज्ञापन


लखनऊ से जुड़ी और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें