अमिताभ बच्चन की फोटो पहचानने पर स्कॉर्पियो कार जीतने का झांसा देकर जालसाजों ने नरही की साकेत पल्ली निवासी अंजू वर्मा से 50 हजार रुपये ठग लिए। अंजू ने सोमवार को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
अंजू ने बताया कि आठ जनवरी को वह टीवी पर फिल्म देख रही थीं तभी ब्रेक के दौरान चेहरा पहचानो ईनाम जीतो प्रतियोगिता आने लगी। इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन की फोटो दिखाकर उनके बारे में पूछा गया था।
जीतने पर स्कॉर्पियो कार देने की बात कही गई थी। जवाब देने के लिए टीवी पर 7837662431, 7064348430 व 07564096983 मोबाइल नंबर भी दिए गए थे। उन्होंने एक नंबर पर संपर्क कर सही जवाब दर्ज करा दिया।