फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना डाली रेलवे की फर्जी साइट, बांट रहे थे जॉब!

Tue, 23 Sep 2014 11:46 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवकों को शिकार बनाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने कनाडा में रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल की फर्जी वेबसाइट बना डाली। इस वेबसाइट से ग्रुप डी के 11,814 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए।
विज्ञापन


जब तक विजिलेंस हरकत में आती इस फर्जी वेबसाइट पर हजारों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके थे। आवेदन के साथ उनसे परीक्षा शुल्क इंटरनेट बैंकिंग से फर्जी वेबसाइट पर दर्ज अकाउंट नंबर पर पहुंच गया। फिलहाल मामला पकड़ में आते ही फर्जी वेबसाइट को बंद कर दिया गया है।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए फर्जी वेबसाइट एचटीटीपी://आरआरबीबीपीएल.ओआरजी पर सारी सूचनाएं अपलोड कर दी गईं। विज्ञापन में बताया गया कि 11,814 पदों में ट्रैकमैन के 2876, हेल्पर के 4082, खलासी के 1239 और टिकट कलेक्टर के 3617 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है।
विज्ञापन


ट्रैकमैन, हेल्पर और खलासी के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल और आईटीआई जबकि टिकट कलेक्टर की भर्ती के लिए योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई। परीक्षा की फीस सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये रखी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ऑनलाइन फॉर्म भरने की सूचना एक अभ्यर्थी ने रेलवे बोर्ड की विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने मामला दर्ज करके निदेशक सहित छह सदस्यों की टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी।

जांच में पता चला कि इस फर्जी वेबसाइट पर 42 हजार से अधिक हिट हो चुके हैं। विजिलेंस ने इसकी सूचना रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल को दी। बोर्ड इस फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

ऐसे बनी फर्जी वेबसाइट
वेबसाइट की आईपी और सर्वर कनाडा का है, जबकि पंजीकरण पनामा सिटी का है। गार्ड प्रोटेक्ट के नाम से बनी इस वेबसाइट को 14 जून 2014 को बनाया गया था। वेबसाइट का आईपी एड्रेस बार-बार बदल रहा है। मामला पकड़े जाने पर वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। उसके अप्लीकेशन फार्म खुल ही नहीं रहे हैं।

‘जिन अभ्यर्थियों  ने इस फर्जी वेबसाइट पर आवेदन किया है उनसे जानकारियां हासिल की जा रही हैं। भविष्य में ऐसा कोई गोलमाल न हो इसके लिए रेलवे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थी किसी भी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट हासिल कर सकते हैं।
एके सक्सेना
एडीजी जनसंपर्क
रेलवे बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें