फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा परिवार ही लगा टप्पेबाजी के खेल में, एक गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2013 10:56 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के एक टप्पेबाज को धर दबोचा। हालांकि, उसका परिवार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


हत्थे चढ़े बदमाश ने महानगर में सूटकेस से ढाई लाख उड़ाने समेत कई वारदात कुबूलने के साथ खुलासा किया कि पूरा गिरोह परिवार के साथ किराए पर रह रहा था।
 
विकास नगर थाने के एसएसआई धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि एसआई अवनीश कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार दीक्षित व नरेंद्र बहादुर मिश्रा की मदद से लेखराज पन्ना मार्केट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक टप्पेबाज को पकड़ा।

पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले के गांव नदिया निवासी रियान उर्फ रेहान ने कुबूला कि उसने एक महीने पहले जीजा लियाकत की मदद से महानगर के बादशाहनगर में टैंपो सवार एक व्यक्ति के सूटकेस से ढाई लाख रुपये उड़ाए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा टप्पेबाजी व चोरी की भी कई वारदात कुबूलते हुए खुलासा किया कि जीजा व परिवार के अन्य लोग खुर्रमनगर के एक मकान में किराए पर रह रहे हैं। पुलिस ने रियान को साथ लेकर मकान पर दबिश दी।
विज्ञापन


लेकिन तब तक लियाकत व परिवार के अन्य लोगों ने सामान समेत फरार हो चुके थे। टप्पेबाज परिवार के भाग निकलने पर पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन, कैसरबाग व आलमबाग बस अड्डे पर टीमें भेजी।

अन्य संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। एसएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रियान के कब्जे से एक बाइक व 16 सौ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें