दो दिन पूर्व झरेखापुर चौकी में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान शराब के जाम छलकाते हुए वायरल वीडियो होने के मामले में चार सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इसी के साथ अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच जारी है।
हरगांव की झरेखापुर चौकी परिसर में बीते शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें जमकर शराब के जाम छलकाए गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले में सीओ सदर को जांच सौंपी गई थी। एसओ हरगांव बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही अंकुर, अंचल, वीरेंद्र और शंकर को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा अन्य दोषियों के खिलाफ जांच जारी है। हालांकि वीडियो में चौकी इंचार्ज भी डांस करते पाए गए थे जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।