फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : देर रात भाजयुमो जिलामंत्री पर बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां

Mon, 10 Jun 2019 01:30 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ने ता पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहनलालगंज के उद्धवतखेड़ा में रविवार को देर रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने भाजयुमो के जिला मंत्री अभिषेक तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें निशाना बनाते हुए बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की और गोलियां तड़तड़ाते फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक, मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके से कोई खोखा नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, डिप्टीगंज निलमथा निवासी अभिषेक तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री है।

अभिषेक के मुताबिक, वह रविवार रात अपने दोस्त मोहद्दीनपुर निवासी राहुल रावत के घर गए थे। उनके साथ रजनीश और रवि भी थे। देर रात लौटते वक्त खुजौली उद्घवतखेड़ा के मोड़ पर कस्तूरबागांधी विद्यालय के पास गाड़ी रोकी। वह गाड़ी से उतरे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही राहुल ने अभिषेक को कार के अंदर खींच लिया। इस बीच बाइक सवार फायरिंग करते भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, भाजयुमो नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विद्यालय के सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग की आवाज से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें