फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तमंचे पर डिस्को’ पर हो गई फायरिंग

Sat, 01 Feb 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम के सेक्टर-एफ में शुक्रवार रात समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक अफसर के रिटायरमेंट पर चल रही पार्टी में ‘तमंचे पर डिस्को’ गाने पर नशे में धुत्त अफसर के भतीजे ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन

एसओ तालकटोरा विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक, तालकटोरा में राजाजीपुरम सेक्टर-एफ निवासी नन्हें लाल वर्मा समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक अफसर पद से रिटायर हुए हैं।

नन्हें लाल ने घर पर पार्टी रखी थी। इसमें करीबी दोस्त, रिश्तेदार सभी लोग शामिल हुए। पार्टी में जब चर्चित गाना ‘तमंचे पर डिस्को’ बजा तो इसे सुनते ही कई युवा स्टेज पर डांस करने लगे।
विज्ञापन


तभी हरदोई से आए अफसर के भतीजे राम औतार वर्मा ने अपने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी।

दो राउंड गोली चलाने के बाद रिश्तेदारों ने रायफल छीन ली तो राम औतार ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और उससे गोलियां दागने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही असलहे जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें