पांच महीना पहले हुई जल संस्थान के गार्ड की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर जेई सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हालांकि आशियाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। बंगला बाजार के पास स्थित जल संस्थान एल्डिको प्रथम कार्यालय में तैनात गार्ड पवन कुमार की अगस्त में मौत हो गई थी।
रात की ड्यूटी पर तैनात पवन का शव सुबह कार्यालय परिसर में ही फंदे से लटका पाया गया था।
पवन के रिश्तेदार ने कार्यालय में तैनात जेई अमरदेव वर्मा, सुखदेव, वीरेंद्र और दिलीप सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर आशियाना पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन के फांसी पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई थी।