फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो सोना कार में छोड़कर तस्कर फरार

Tue, 24 Dec 2013 02:19 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के फैजाबाद रोड पर कस्टम विभाग की टीम की घेराबंदी की भनक लगते ही रविवार रात तस्कर कार में चार किलो सोना छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन


टीम ने कार सहित सोना को सीज कर लिया है। बरामद किए गए सोने की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

खबर है कि सोने को कोलकाता से तस्करी करके लखनऊ लाया जा रहा था। कस्टम विभाग को कार में तस्करी का सोना लाए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना के बाद विभाग निरीक्षक अजय महंत ने टीम के साथ घेराबंदी कर रखी थी। बाद में पता चला कि फैजाबाद रोड पर इंडिका कार (यूपी 65 बीएच 4287) संदिग्ध हालत में खड़ी है।

टीम ने पहुंचकर कार की तलाशी ली तो सीट के नीचे छिपाकर रखे सूटकेस में सोना मिला। बरामद सोने का वजन चार किलो बताया जा रहा है।

इसकी कीमत 1 करोड़ 21 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं कार की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है।

कस्टम निरीक्षक महंत ने बताया कि सीज करने से पहले कार की दोबारा तलाशी ली गई पर उसमें कोई दस्तावेज नहीं मिले।

चौक से जुड़े तस्करों के तार
सूत्रों के मुताबिक चार किलो सोने के जो बिस्कुट कार से बरामद किए गए उसकी चौक में सप्लाई होनी थी।

वहीं सराफा कारोबारियों की मानें तो केंद्र सरकार ने जब से सोने और चांदी पर आयात शुल्क में इजाफा किया है तब से तस्करी को बढ़ावा मिला है।

सूत्रों की मानें तो विदेशी सोना समुद्र के रास्ते कोलकाता पहुंचता है और वहां से सड़क मार्ग से लखनऊ सहित अन्य महानगरों ले जाकर बेचा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें