फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की कॉशनमनी हड़पने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 27 Jul 2017 07:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनुराग स‌िंह
विज्ञापन
डेंटल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों की कॉशनमनी भाजपा एमएलए ने हड़प ली। विजिलेंस में छात्रों ने इसकी शिकायत की। जिस पर जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने केबाद विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को पीजीआई थाने में केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में कद्दावर मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके ओमप्रकाश सिंह के बेटे वह चुनार से विधायक अनुराग सिंह के खिलाफ विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को सरकारी धन को लाभार्थियों तक न पहुंचाने की साजिश रचने और रकम हड़पने का केस दर्ज कराया है।

विजिलेंस इंस्पेक्टर डीएस राठौर ने पीजीआई थाने में तहरीर दी। जिसके मुताबिक सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल  साइंस के अध्यक्ष अनुराग सिंह, लेखा प्रबंधक पंकज कुमार ब्यास और क्लर्क सुधीर शर्मा ने मिलकर छात्रों के कॉशनमनी की मोटी रकम हड़प ली। कॉलेज के नौ छात्रों ने इसकी शिकायत शासन से की थी।
विज्ञापन


जिस पर विजिलेंस टीम ने जांच किया। मामला सही पाने पर दोषी एमएलए केखिलाफ केस दर्ज कराया है। विजिलेंस टीम के हिसाब से इस मामले में करीब 44 लाख रुपए का गबन किया गया है। कॉलेज के सभी रिकार्ड जांच करने के बाद गबन की यह रकम करोड़ों में जा सकती है।
विज्ञापन


इनकी हड़पी कॉशनमनी
छात्र--रकम
आशीष कुमार--824000
प्रवीण कुमार--412000
प्रेरणा चौधरी--618000
प्रमिला सिंह--412000
धनंजय सिंह--412000
पारिजात सिंह--412000
सौरभ तिवारी--412000
विपिन सिंह--412000
अपरमिता सक्सेना--412000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें