फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब हुए प्रेमी, राजधानी में मिली लाश

Fri, 21 Mar 2014 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस लव स्टोरी की शुरुआत उन्होंने बड़े जतन से की थी, उसका द एंड इतना भयावह होगा, खुद उन दोनों को भी इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा।
विज्ञापन


लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र से गुरुवार से गायब प्रेमी युगल की लाश शुक्रवार को लखनऊ के नगराम में मिली।

आनन-फानन में नगराम पुलिस ने यह सूचना सतरिख पुलिस को दी। सतरिख पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर बताया कि ये लाश उन्हीं प्रेमी युगल की है।

अब तक मिली सूचना के मुताबिक मामला ऑनर किलिंग का है और ऐसा माना जा रहा है कि हत्या लड़की के पिता ने की है।

सूत्रों के मुताबिक मनीष और कोमल के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले विरोध कर रहे थे।

बुधवार को 18 वर्षीया कोमल प्रेमी मनीष के घर चली गई और वहीं रहने लगी।

जब इस बात की जानकारी लड़की के परिवारीजनों को हुई तो उन लोगों ने इसका विरोध किया, पर लड़की घर नहीं लौटी।

गुरुवार को दिन में करीब चार बजे लखनऊ में रह रहे लड़की के कुछ रिश्तेदार कुछ और लोगों के साथ लड़के घर पहुंचे और जमकर दोनों की पिटाई की।

उसके बाद प्रेमी युगल को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर लेकर निकल गए। उसके बाद से ही पुलिस इस युगल की खोज में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें