फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकर्मी ने चार्जिंग में लगे मोबाइल से चुराए फोटो-वीडियो, फिर युवती पर बनाया ये दबाब

Wed, 18 Oct 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
लखनऊ में हजरतगंज के एक शोरूम में नौकरी करने वाले युवक ने चार्जिंग में लगे सेल्सगर्ल के मोबाइल फोन से उसके फोटो व वीडियो चुराए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो क्लिप यू-ट्यूब पर अपलोड करने की धमकी से परेशान युवती ने सोमवार को केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद कुमार शाही के मुताबिक, एक शोरूम की सेल्सगर्ल को 11 अक्तूबर को अनजान नंबर से वाट्सएप पर मैसेज मिला। उसमें युवती की ही आपत्तिजनक वीडियो क्लिप थी। क्लिप भेजने वाले ने युवती पर मुलाकात का दबाव बनाया। इन्कार पर उसने वीडियो क्लिप को यू-ट्यूब पर अपलोड करके बदनाम करने की धमकी दी।

इसके साथ वीडियो कॉल करके तंग करना शुरू किया। युवती ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की। उसने कहा कि नवंबर 16 में शोरूम पर ड्यूटी के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया था। शोरूम पर साथ काम करने वाले अंकुर जोशी ने उसे काम में व्यस्त देखकर मोबाइल की गैलरी खंगालनी शुरू की। उसमें से युवती के निजी फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मंगाया नंबर का कॉल डिटेल

डेमो
युवती का कहना है कि अंकुर को मोबाइल चेक करते देख उसने नाराजगी जताई। मोबाइल से फोटो व वीडियो ट्रांसफर किए जाने का भांडा फूटने पर अंकुर माफी मांगने लगा और फोटो व वीडियो डिलीट करने की बात कही। इस पर मामला शांत हो गया।

साल भर बाद वही वीडियो क्लिप भेजकर मुलाकात का दबाव बनाए जाने से परेशान हो गयी। युवती ने पुलिस को मैसेज भेजने में इस्तेमाल नंबर नोट कराते हुए कहा कि वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति से सामना होने पर उसे पहचान लेगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मैसेज भेजने में इस्तेमाल नंबर का  कॉल डिटेल मंगाया गया है और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें