फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMS से बात, मुलाकात पर पड़ी लात और पहुंचे हवालात!

Wed, 19 Nov 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा क्षेत्र की एक युवती ने अपने पूर्व सहपाठी को मोबाइल पर एसएमएस कर घर के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद युवती के पिता ने साथियों की मदद से युवक की पिटाई की और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने ले गए।
विज्ञापन


कई घंटे पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस के मुताबिक, ऐशबाग इलाके में रहने वाले युवक को उसकी पूर्व सहपाठी ने एसएमएस भेजा।

दोनों में मोबाइल पर बात शुरू हुई और युवती से मुलाकात के लिए युवक तय स्थान पर जा पहुंचा। परिवारीजनों को इसकी भनक लग गई थी।

उन्होंने युवती का पीछा किया और मुलाकात करने आए युवक को पकड़कर पीटते हुए पारा थाने ले गए और बेटी को मोबाइल पर कॉल करके छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पूरा मामला समझने के बाद पुलिस ने समझौता करा मामला रफादफा कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें