फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति घूम रहा था गर्लफ्रेंड के साथ, पत्नी ने धुना सरेराह

Fri, 28 Mar 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारागंज मॉल के सामने बृहस्पतिवार शाम गर्लफ्रेंड की बाहों में बाहें डालकर घूम रहे पति पर पत्नी की नजर पड़ गई।
विज्ञापन


आपे से बाहर हुई महिला ने बीच सड़क पर ही पति को धुनना शुरू कर दिया।

हंगामा होते देख भीड़ जुट गई। महिला का रौद्र रूप देखकर घबराई गर्लफ्रेंड मौका पाकर खिसक गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस पति को हजरतगंज कोतवाली ले आई। कुछ देर बाद पत्नी भी पहुंच गई। देर रात दोनों में समझौता हो गया।
पत्नी के हाथों पिटा पति कृष्णानगर का ठेकेदार है। लीला चौकी इंचार्ज धीरज सिंह ने बताया कि ठेकेदार की सात साल पहले दरोगा की बेटी से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


कुछ दिनों से ठेकेदार के मिजाज बदले-बदले से देख पत्नी को शक होने लगा। बृहस्पतिवार शाम ठेकेदार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सहारागंज मॉल आया था।

दोनों मॉल के बाहर बाहों में बाहें डालकर टहल रहे थे। इसी दौरान सहेली के साथ कार में उधर से गुजर रही पत्नी की नजर उस पर पड़ गई।

पति को किसी और के साथ इठलाते देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। तमतमाई महिला गाड़ी रुकवाकर सीधे पति के सामने जा पहुंची।

रंगे हाथ पकड़े जाने और पत्नी का रूप देखकर पति के होश उड़ गए। साथ मौजूद लड़की के बारे में पूछने पर जवाब देते नहीं बना। इस बीच महिला ने वहीं पर पति की धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


देखते ही देखते भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी होते ही लोग भी महिला के पक्ष में आ गए। इस बीच युवती निकल भागी।

करीब पंद्रह मिनट तक बीच सड़क पर पति-पत्नी और वो का ड्रामा चलता रहा। इसके चलते मॉल के सामने लगभग जाम सा लग गया।

जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की। बावजूद इसके बात न बनने पर पति को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया।

थोड़ी देर बाद महिला भी अपने एडवोकेट भाई को लेकर कोतवाली पहुंच गई। बताते हैं कि महिला ने कोतवाली में भी पति को जमकर फटकारा।

हालांकि, देर रात दोनों के बीच समझौता होने के बाद पुलिस ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें