फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने बदला एटीएम, उड़ाया एक लाख

Sat, 26 Oct 2013 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए कॉलोनी निवासी एक परचून दुकानदार का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने एक लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


कुछ रकम एक अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर भी की गई है। दुकानदार ने आशियाना थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

साइबर क्राइम सेल के एक्सपर्ट ने मामले की जांच की तो पता चला रकम जिस अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है, वह शाहजहांपुर पुलिस लाइंस निवासी महिला का है। साइबर सेल के एक्सपर्ट ने महिला को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया है।
पढ़ें- मनी एक्सचेंज के लफड़े में लुट गई सारी कमाई!

एलडीए कॉलोनी एम-वन सेक्टर ई-920 निवासी श्याम मोहन गुप्ता की मकान में ही परचून की दुकान है। 20 अक्तूबर को वह बंगला बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन


बकौल श्याम, बूथ के भीतर पहले से ही एक युवक खड़ा था। पैसा निकलने में समस्या आने की बात कहते हुए उसने श्याम का एटीएम कार्ड ले लिया। श्याम ने उस युवक को पासवर्ड बताकर 5,000 रुपये निकलवाए और अपना कार्ड वापस ले लिया।

अगले दिन श्याम के मोबाइल फोन पर 15,000 रुपये निकाले जाने का एसएमएस आया। हड़बड़ाए श्याम ने एलडीए कॉलोनी स्थित बैंक की शाखा में संपर्क किया तो पता चला उनके खाते से 20 व 21 अक्तूबर को 12 बार में 1,06,034 रुपये निकाले जा चुके हैं।

पढ़ें- डॉलर की गड्डी के लिफाफे से ये क्या निकला?

इसमें तीन बार में 31,000 रुपये शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में रहने वाले बनवारीलाल मिश्रा की बेटी लक्ष्मी के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर हुए हैं। आशियाना थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


श्याम ने बताया कि बूथ के अंदर मिले युवक ने रुपया निकालने के दौरान बड़ी सफाई से एटीएम कार्ड बदल दिया। साइबर सेल से लक्ष्मी को फोन कर पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया गया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें