फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : राजधानी एक्सप्रेस में नाबालिग से छेड़खानी, आरोपी भागा, सीसीटीवी से खुलेगा राज

Tue, 29 Jun 2021 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी एक्सप्रेस में एक बच्ची से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। एक फौजी ने एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। तथाकथित आरोपी फौजी ने बच्ची से अश्लीलता की और चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग गया। स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की जांच से मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन


गत रविवार को ट्रेन नंबर 02503 राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही थी। गुवाहाटी से एक परिवार डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के लिए सवार हुआ। थर्ड एसी कोच बी-5 में उनकी तीन सीटें रिजर्व थीं। उसी बोगी में एक तथाकथित फौजी भी सवार था।

महिला ने आरोप लगाया कि रात करीब एक बजे उसने नाबालिग बेटी को देख अश्लील हरकतें कीं। शिकायत करने के बाद छपरा स्टेशन पर पुलिस आई थी लेकिन फौजी ने माफी मांग ली, जिसके बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच टीटीई ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दे दी।
विज्ञापन


सुबह 6 बजे रेल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई लेकिन इससे पहले ही राजधानी एक्सप्रेस चारबाग रेलवे से निकल चुकी थी। लिहाजा मामला बरेली पहुंचा और जीआरपी ने मामला दर्ज किया।

महिला के आरोपों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। बताया गया कि आरोपित चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही उतरकर भाग गया था। वहीं, चारबाग जीआरपी प्रशासन ने बताया कि जीआरपी बरेली से संपर्क करेगी और मामले की जांच में पूरा सहयोग करेगी। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे। वहीं छपरा जीआरपी का कहना है कि राजधानी एक्सप्रेस के कोच-बी 5 के रिजर्वेशन चार्ट से आरोपी आर्मीमैन को तलाशा जाएगा। उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें