मलिहाबाद
क्षेत्र के आम के व्यवसायी राज कुमार की छोटी बहन साक्षी (दोनों परिवर्तित
नाम) की गौसगंज में इंटर की बोर्ड की परीक्षा चल रही है।
राज कुमार के
मुताबिक शुक्रवार को दोपहर की पाली में पेपर था। वे अपनी टाटा सफारी से बहन
को लेकर परीक्षा केंद्र जा रहा था।
मलिहाबाद के भदोईया गांव के पास एक
एसयूवी ने टाटा सफारी को ओवरटेक किया। एसयूवी में तीन लोग सवार थे। ओवरटेक
करते वक्त एसयूवी सवार शोहदों ने छात्रा पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर भाई ने
शोहदों को अशब्द कहे।
यह बात एसयूवी सवार शोहदों को नागवार गुजरी। शोहदों
ने एसयूवी दौड़ा कर सफारी में कट मारी। इससे एसयूवी सफारी में रगड़ गई।
राज कुमार ने सफारी आगे लाकर एसयूवी को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्ष में
कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर एसयूवी सवार शोहदों ने राज कुमार की
पिटाई कर दी और उसकी बहन से बदसुलूकी की।
शोहदे सरेराह हरदोई के
मल्लावां तक छात्रा से छेड़खानी करते रहे। शोहदों की हरकत से परेशान राज
कुमार ने फोन कर अपने साथियों को बुलाकर मल्लावां में एसयूवी रोक ली
लिया और शोहदों की जमकर धुनाई की।
बाद में राज कुमार ने मलिहाबाद
कोतवाली में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एसयूवी सवार शोहदों अनिल, सुनील व
टाइगर को दबोच लिया।
आरोपी ठाकुरगंज में दुबग्गा के बगेरिया के रहने वाले
हैं। तीनों मल्लावां से बीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रहे हैं।