फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली

Thu, 19 Apr 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती आकाश यादव
विज्ञापन

पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में असलहा व कारतूस बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


इस एनकाउंटर पर परिवारीजनों के साथ सांसद पीएल पुनिया ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मुठभेड़ को फर्जी बताया है। जिला अस्पताल में भर्ती अपराधी पर पुलिस ने लखनऊ में कई मुकदमा दर्ज होने का दावा किया है।

न्यायिक अभिरक्षा में डॉक्टरों की सलाह पर जिला अस्पताल में अपराधी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दरियाबाद थाना क्षेत्र में अपनी टीम ब्रह्मदेव, शाहनवाज व विजय यादव के साथ गश्त कर रहे प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी को लुटेरों की सूचना मिली।
विज्ञापन

 
आमना-सामना होने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में 15 राउंड फायरिंग की जिसमें से दो बदमाश भाग निकले जबकि आकाश बक्श यादव पुत्र भगौती प्रसाद निवासी ग्राम पूरेसागर मजरे छोलापुरी थाना असंद्रा के पैर में गोली लग गई।

फरार हुए दो बदमाशों में एक की पहचान अनिल कुमार निवासी ग्राम चमरौली थाना दरियाबाद के रूप में हुई है, दूसरे बदमाश का पता किया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही रमेश कुमार भी चोटिल हो गए।  

भारी मात्रा में असलहा व कारतूस बरामद करने का दावा 

पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक व एक 32 बोर पिस्टल, 78 कारतूस, आठ कारतूस के खोखे, 315 बोर के दो तमंचा 45 कारतूस, पांच कारतूस के खोखे, एक तमंचा 12 बोर व तीन कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।  
विज्ञापन

आकाश के खिलाफ लखनऊ में दर्ज है चार मुकदमें 

मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी आकाश के खिलाफ लखनऊ जिले के थाना हसनगंज, मड़ियांव व गाजीपुर में जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट व विस्फोटक अधिनियम के तहत चार मुकदमें दर्ज हैं। जबकि बाराबंकी जिले में कोई मुकदमा दर्ज होना नहीं पाया गया है।  पुलिस आकाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 
वीपी श्रीवास्तव, एसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें