फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रास्ता न मिला तो कार सवारों ने रिक्शा चालक को मारी गोली

Sun, 29 May 2022 01:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रिक्शा चालक सवारी उतार रहा था इस दौरान रास्ता न मिलने पर कार सवारों ने उसे गोली मार दी। आवाज सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो रिक्शा चालक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था।
विज्ञापन
मामले में कार सवारों की तलाश की जा रही है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोजनीनगर इलाके में शनिवार को रास्ता न मिलने पर कार सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, उधर वारदात के बाद कार सवार युवक भाग निकले। वहीं, गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर के टीपीनगर के सेक्टर-ई स्थित शनिदेव मंदिर के पास रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। इस दौरान ई-रिक्शा यशवीर शर्मा घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। उसके कंधे के नीचे गोली लगी थी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की।

पुलिस का मानना है कि रिक्शा चालक मंदिर के पास सवारी उतार रहा था। इस दौरान भीड़ के चलते कार सवार युवकों को साइड नहीं मिल पाई। इससे नाराज होकर युवकों ने रिक्शा चालक को गोली मार दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घायल रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें