फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में वकील ने दौड़ाई कार, कई वाहनों को मारी टक्कर

Tue, 08 Oct 2013 01:53 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की मुख्य सड़क पर सोमवार दोपहर नशे में धुत कार सवार वकील ने जमकर उपद्रव किया। तीन कारों के साथ ही कई अन्य वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। इससे भड़के छात्रों ने गाड़ी पर पथराव करने के साथ ही आरोपी को दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

दो घंटे चले इस बवाल के कारण शाहनजफ रोड पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने बमुश्किल यातायात सामान्य कराया।

वाकया दोपहर करीब 12.45 बजे का है। नाका के आर्यानगर निवासी बद्रीनाथ अग्निहोत्री पेशे से हाईकोर्ट के वकील है। नशे में धुत बद्रीनाथ कार से सड़क पर फर्राटे भर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान नेशनल पीजी कॉलेज के सामने उसने कचहरी से लौट रहे अवध बार के कार्यकारिणी सदस्य योगेश गुरुनानी की कार में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के चलते कार के दाहिने हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

इसके बाद बद्री की तेज रफ्तार कार जॉपलिंग रोड निवासी हर्षराव की कार से टकरा गई। भागने के चक्कर में बद्री ने स्पीड बढ़ाई तो सड़क किनारे खड़े नेशनल कॉलेज के कई विद्यार्थी चपेट में आते-आते बचे।

भड़के विद्यार्थियों के साथ ही आसपास मौजूद लोग पकड़ने दौड़े। कई बाइकों को टक्कर मारते हुए बद्री कार दौड़ाता रहा। सरेराह बेतहाशा दौड़ती कार से भगदड़ मच गई। पीछा कर रहे लोगों ने गोमती बंधे मोड़ के पास कार घेर ली।

कार से उतरते ही बद्रीनाथ ने वकील योगेश गुरुनानी से अभद्रता करने लगा और मौका पाते ही कार लेकर फिर भाग निकला। कुछ ही दूर पहुंचते ही अलीगंज निवासी मोहित चंदानी की कार में टक्कर मार दी।

इस बीच गुस्साए विद्यार्थी पहुंच गए और बद्रीनाथ की जमकर धुनाई के साथ ही पथराव कर उसकी कार तोड़ दी। मोहित नेशनल कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उसे छुड़ाया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। हंगामे के चलते करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

कोतवाली में किया हंगामा

नशे में धुत वकील ने हजरतगंज कोतवाली में भी जमकर हंगामा किया। पुलिस को नसीहत देते हुए कहने लगा कि कार्रवाई करनी है तो भ्रष्टाचार में डूबे मंत्रियों और ढोंगी बाबाओं पर करो।
विज्ञापन


मुझ पर इतनी सख्ती क्यों कर रहे हो। शराब पीना अपराध नहीं है। बाद में इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने किसी तरह समझाकर उसे शांत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें