फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी सेंटर पर घूरने को लेकर हो गया बवाल

Thu, 22 Aug 2013 10:48 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
तालकटोरा के ई ब्लॉक चौराहे के पास बुधवार रात सहारा बिरयानी सेंटर पर घूरने का आरोप लगा कार सवार रईसजादों ने जमकर तांडव किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बिरयानी सेंटर के बाहर पुलिस का लोगो लगी कार में बैठे चार युवक शराब पी रहे थे। कार से कुछ दूरी पर बाइक पर दो युवक बैठे थे।

इसी बीच कार से बाहर निकले एक युवक ने बाइक सवार युवकों पर घूरने का आरोप लगाते हुए झगड़ा कर दिया। दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

इसी बीच कार में बैठे अन्य तीन युवक भी आए व बाइक सवार दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कार सवार चारों युवक व बाइक सवार युवक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार में सादी वर्दी में पुलिस वाले थे। इनमें से तीन युवक उनमें से एक को सर कहकर संबोधित कर रहे थे।

वहीं, एसओ तालकटोरा ने बताया कि बिरयानी सेंटर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर युवकों में झगड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें