फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों संग नशे में धुत छात्रा कार में फर्राटा भरते गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2013 03:09 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण की सूचना पर बुधवार रात गाजीपुर पुलिस ने एक कार को रोका। लेकिन सामने कुछ और ही तस्वीर आई।
विज्ञापन


दरअसल, कार में एक छात्रा अपने साथियों के साथ नशे में धुत होकर फर्राटा भर रही थी और किसी ने जानकर अपहरण की खबर पुलिस को दे दी थी।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिस पर अपहरण की कहानी फर्जी निकली। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराकर चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक हाईकोर्ट का वकील, बीटेक छात्र व प्रॉपर्टी डीलर हैं।

एसओ गाजीपुर नावेंद्र सिंह सिरोही के मुताबिक, रात नौ बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक कार में सवार कुछ लोग एक युवती का अपहरण कर फैजाबाद रोड की ओर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने पीछाकर आम्रपाली चौराहे के पास से कार सवारों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में हाईकोर्ट में वकील सतीश यादव, चिनहट स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहे छात्र आकाश मौर्या व प्रॉपर्टी डीलर भीसम सिंह यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


जबकि, इंदिरानगर निवासी छात्रा एक बैंक की कोचिंग कर रही है। छात्रा ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ स्वेच्छा से घूम रही थी। एसओ की मानें तो छात्रा समेत सभी आरोपी शराब के नशे में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें