फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की शिकायत, भड़का 'अंग्रेज', किया उत्पात

Fri, 13 Sep 2013 08:52 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तालकटोरा के सरीपुरा में बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत करने पर भड़के बिल्डर ने गुर्गों के साथ नर्सिंग होम संचालिका के घर पहुंच जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर महिला को गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी की। सूचना पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही स्कॉर्पियो और डाला जब्त कर लिया है।
सरीपुरा निवासी डॉ. धर्मेंद्र राठौर और उनकी पत्नी विद्यावती का धनिया महरी पुल के पास नर्सिंग होम है। विद्यावती ने बताया कि वर्ष 2000 में पति ने दस हजार स्क्वॉयर फीट जमीन खरीदी थी।

बाद में तालकटोरा का दबंग बिल्डर अंगराज सिंह उर्फ अंग्रेज उसमें से तीन हजार स्क्वॉयर फीट पर अपना दावा करने लगा। अंगराज एक पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी का खास बताया जाता है।
विज्ञापन


बुधवार रात अंगराज ने गुर्गों समेत घर में घुसकर विद्यावती और उसकी बेटी को पीटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्यावती के बेटे सचिन को ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


अपने रिपोर्ट दर्ज होने से भड़के बिल्डर महिला के घर धावा बोला था। पुलिस ने बिल्डर के चार गुर्गों को दबोच लिया है।

पकड़े गए आरोपियों में काकोरी निवासी महेंद्र कुमार, बाराबंकी जैदपुर निवासी प्रेमचंद, गोसाईगंज निवासी एम सिंह व पारा निवासी सुनील कुमार सिंह शामिल है।

एसओ तालकटोरा विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों पक्ष में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर ही मारपीट हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें