फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदा होते ही नवजात को नहर में फेंका, मौत

Thu, 14 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटी के मोहम्मदपुर सरैया में बुधवार सुबह नहर की सहायक नाली (कुलाबे) में नवजात का शव मिलने से सनसनी मच गई।
विज्ञापन


पास ही रास्ते में खून बिखरा था और खून से सने कुछ कपड़े पड़े थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव बालक का है।

पुलिस का मानना है कि रात को किसी महिला ने रास्ते में ही नवजात को जन्म दिया होगा। आशंका है कि नवजात की प्रसव के दौरान मौत हो गई होगी या लोकलाज के डर से महिला ने खुद ही उसे कुलाबे में फेंक दिया होगा।

मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नवजात के सिर पर चोटों के निशान

बुधवार सुबह शौच के लिए गई महिलाओं ने शव देखकर लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने मॉडर्न कंट्रोलरूम में फोन कर जानकारी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि नवजात के सिर पर चोटों के निशान हैं। लोगों ने शिशु के पैदा होते ही उसे मारकर फेंकने की आशंका जताई है।

एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार की तरफ से सूचना दर्ज कर ली गई है।

पुलिस का मानना है कि नवजात को जन्म देने वाली महिला आसपास के गांव की ही हो सकती है। पुलिस इस बाबत जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें