फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: घाघरा नदी में पड़ा मिला युवक का शव, शुक्रवार दोपहर हुआ था गायब

Sat, 10 Apr 2021 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
ग्रामीणों ने निकाला मृतक युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के बौंडी कस्बा निवासी दिनेश कुमार (26) पुत्र बच्चू लाल शुक्रवार को दोपहर घर से निकला था तभी से गायब था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव घाघरा नदी के पानी में उतराता देखा। ग्रामीणों ने सूचना थाना बौंडी व युवक के परिजनों को दी। शव की पहचान दिनेश कुमार पुत्र बच्चूलाल के रूप में हुई है।

मृतक के भाई मनोज कुमार ने बौंडी थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि युवक शुक्रवार को कपड़ा धोने घाघरा नदी के किनारे गया था और फिर वापस नहीं लौटा था। काफी खोजबीन की गई थी लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को युवक की लाश घाघरा नदी में मिली है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बौंडी ने बताया है कि मृतक के भाई मनोज कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें