फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकली महिला को डीसीएम ने रौंदा, अगले महीने थी बेटी की शादी

Sun, 22 Apr 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को मॉर्निंग वाक पर निकली महिला को डीसीएम ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजा। महिला की बेटी की 5 मई को शादी है। घर पर इस समय तिलक की तैयारियां चल रहीं थीं।

सलोन के अत्ता नगर गांव की रहने वाली श्यामपति (45) पत्नी रमेश कुमार रविवार सुबह करीब छह बजे वॉक पर निकली थी। इसी बीच रायबरेली से प्रतापगढ़ की तरफ  जा रही डीसीएम ने ओवरब्रिज के समीप महिला को रौंद दिया।

हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए महिला को पीएचसी सलोन में भर्ती कराया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थीं।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दियसा। उधर, महिला की मौत की खबर पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पांच मई को श्यामपति की बड़ी बेटी आरती की शादी है। वहीं 27 अप्रैल को बेटी का तिलक जाना था।

घर पर इस समय तैयारियां चल रहीं थीं। हादसे से परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति रमेश साहू की तहरीर पर डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पति ने गाड़ी नंबर सहित तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें