राजधानी में बेखौफ घूम रहे डकैतों ने मंगलवार देर रात काकोरी के पलिया गांव में एक और सनसनीखेज वारदात कर डाली। रात करीब तीन बजे भाले, लोहे की रॉड, डंडे और तमंचों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने किसान लाला मकसूद के मकान पर धावा बोल दिया और पत्नी-बच्चों को बंधक बना मारपीट के बाद अस्सी हजार नकद व सात तोला सोने के जेवर लूट ले गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
डकैती
- फोटो : अमर उजाला
मकसूद ने बताया कि उसका कच्चा मकान गांव के बाहरी हिस्से में है। जबकि गांव के भीतर पक्के मकान का निर्माण चल रहा है। रोज रात वह पत्नी सायरा बानो (46), बेटी तरन्नुम (23) व बेटा मुदस्सिर (20) को छोड़कर निर्माणाधीन मकान में आ जाता है।
विज्ञापन
3 of 8
डकैती
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात करीब तीन बजे दरवाजे का ताला तोड़कर चार बदमाश भीतर घुस आए जबकि दो बाहर ही पहरा देने लगे। बदमाशों ने मकसूद की पत्नी-बच्चों पर तमंचे और भाले तानकर बंधक बना लिया। सायरा बानो से जेवर और रुपयों के बारे में पूछा। विरोध पर रॉड से उसे व तरन्नुम को लहूलुहान कर दिया। डेढ़ घंटे तक बवाल मचाने के बाद सुबह करीब पौने पांच बजे बदमाश आलमारी में रखे सात तोले सोने के जेवर और अस्सी हजार नकद लूटकर भाग गए।
4 of 8
डकैती
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुदस्सिर ने शोर मचाया तब पड़ोसियों को जानकारी हुई। मकसूद मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सायरा बानो व तरन्नुम को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। काकोरी थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाश चोरी की नियत से घुसे थे और महिला व उसके बच्चों की नींद टूटने पर हमला कर दिया। मकसूद के भाई इनमाकुल ने चोरी के दौरान मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
5 of 8
डकैती
- फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले 1.80 करोड़ में बेची थी जमीन
मकसूद ने बताया कि वह सात भाई हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। पुरखों की जमीन में से तीन बीघा का एक खेत करीब छह महीने पहले 1.80 करोड़ रुपये में बेचा था। इसमें सात हिस्से हुए थे। किसान के हिस्से में लगभग 25 लाख रुपये आए थे। इससे वह मकान बनवा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
डकैती
- फोटो : अमर उजाला
डकैतों ने अच्छी तरह से रेकी की थी। उन्हें पता था कि परिवार का मुखिया रात को सोने के लिए निर्माणाधीन मकान में चला जाता है। उसके मकान में कैसे घुसना है और कहां से भागना है? वारदात से पहले बदमाशों ने आस-पड़ोस स्थित मकान के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। बदमाशों ने घर की लाइट नहीं जलाई। वह टॉर्च लेकर आए थे।
विज्ञापन
7 of 8
तरन्नुम
- फोटो : अमर उजाला
सायरा बानो ने बताया कि बाहर वाले कमरे में मुदस्सिर सो रहा था और भीतर के कमरे में वह और तरन्नुम। बड़ा बेटा मुजम्मिल और छोटी बेटी आलमीन मलिहाबाद के मनकोटी निवासी रिश्तेदार के घर गई थी।
सायरा बानो ने आगे बताया कि डकैत मुदस्सिर को नहीं देख सके और भीतर आ गए। उसे व बेटी को बंधक बनाकर पिटाई शुरू की। इसी बीच मुदस्सिर की नींद खुल गई और वह बाहर की तरफ भागा। बदमाशों ने उस पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए खामोश कर दिया। उसने बताया कि डेढ़ घंटे में बदमाश सिर्फ एक बार ही बोले। उन्होंने पूछा, गहना और रुपया कहां है?