फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंबगों ने युवक को नंगा कर खंभे से बांधकर जमकर पीटा, केस दर्ज

Fri, 08 Feb 2019 03:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में विकासनगर के सबौली गांव में दबंगों ने बृहस्पतिवार को एक युवक को सरेराह नंगा कर खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। इस बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस के पहुंचते ही दबंग भाग निकले। पुलिस ने एक को मौके से हिरासत में ले लिया है। वहीं, पीड़ित के  भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विकासनगर के सबौली गांव निवासी रवि रावत टेढ़ी पुलिया स्थित सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है। भाई सोनू के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर को रवि मंडी में था। इस बीच रंजिश रखने वाले अकील, नंदी वर्मा, शानू और मन्नू रावत लाठी-डंडे से लैस होकर आ धमके और रवि की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

दो दिन पहले हुआ था विवाद

इसके बाद रवि को अगवा कर एक सुनसान स्थान पर ले गए। जहां उसके कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद बिजली के खंभे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दबंग भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि चार भाग निकले।

प्रभारी निरीक्षक विकासनगर वीरेंद्र सोनकर के मुताबिक, दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आपस में सुलह समझौता कर लिया था। बृहस्पतिवार को दोबारा विवाद हुआ। सोनू की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें