खबर आ रही है कि लखनऊ के चौक कोतवाली की थाना प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
यह निलंबन बैरिकेडिंग से जाने को लेकर एक चैनल के पत्रकार के साथ की गई बदसलूकी की वजह से किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 3 बजे एक चैनल के पत्रकार मोहसिन हैदर उधर से गुजर रहे थे। वहां बने बैरिकेडिंग से जाने को लेकर उनकी दो सिपाहियों से कहासुनी हुई।
सिपाही सुनील कुमार और सियाराम यादव ने मोहसिन को जबरन पकड़ लिया। तब तक चौक कोतवाली प्रभारी रूमा यादव भी आ गईं। और उन्होंने भी सिपाहियों की पैरवी करते हुए मोहसिन को पुलिस स्टेशन ले चलने की बात कही।
सूत्रों के मुताबिक सभी लोगों ने मिलकर मोहसिन को मारा और जोर-जबर्दस्ती करके समझौता लिखवा लिया। खबर पाते ही स्टेशन पर दर्जनों पत्रकार पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
रात में ही इन तीनों पर मुकदमा दर्ज किया गया और बुधवार दोपहर तक इन्हें निलंबित कर दिया गया।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...