व्हाट्सएप पर एक व्यापारी को हनुमानजी की आपत्तिजनक फोटो भेजने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश भड़क गया।
आक्रोशित लोगों ने बुधवार को थाने पहुंचकर आपत्तिजनक फोटो भेजने वाले के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है।
मिरहची निवासी शीलू वर्मा की कस्बे में ही मोबाइल की दुकान है। बताते हैं कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने हनुमानजी का आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप के जरिये भेजा।
जानकारी व्यापारी ने हिंदू संगठन और अन्य लोगों को दी। आपत्तिजनक फोटो देख लोगों में आक्रोश फैल गया। अनेक लोग एकत्रित होकर थाने पहुंच गए।