फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत करने पर क्लास मानीटर को दोस्तों ने डंडों और बेल्ट से पीटा

Fri, 28 Jul 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
पीजीआई के उतरेटिया रेलवे लाइन के पास पब्लिक स्कूल में छात्रा की शिक्षक से शिकायत करना मॉनीटर को महंगा पड़ गया। छात्रा के दोस्तों ने स्कूल छूटने के बाद मॉनीटर की डंडों और बेल्ट से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जख्मी हालत में मॉनीटर ने पीजीआई थाने में तहरीर दी। 10वीं कक्षा के मॉनीटर रोहित पाल ने पुलिस को बताया कि क्लास में शोरगुल रोकने को छात्रा से शांत रहने को कहा।
विज्ञापन


वह शांत न हुई तो इसकी शिकायत शिक्षक से कर दी। यह बात छात्रा को नागवार गुजरी और उसने अपने दोस्तों इसकी जानकारी दी।

स्कूल छूटने के बाद छात्रा के आधा दर्जन से अधिक दोस्तों ने मॉनीटर रोहित को बाहर घेर लिया। सभी ने उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

घायल रोहित ने छात्रा व उसके दोस्तों के खिलाफ पीजीआई थाने में तहरीर दी। एसएसआई श्यामलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें