फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार से थी पुरानी रंजिश, गोलियों से सीना कर दिया छलनी

Fri, 28 Jul 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गुरुग्राम के सिविल लाइन इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। सेंट्रो सवार में कुछ युवकों ने एक सफारी गाड़ी में सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


युवक को सिविल लाइन के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसमें एक महिला भी शामिल है।

युवक एक निजी चैनल में पत्रकार बताया जा रहा है। यह इसका डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसने गुरुग्राम में एक कंपनी का टी टेंडर भी ले रखा था। पुलिस ने युवक की पहचान 34 वर्षीय सुरेंद्र राणा के रूप में की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक एक निजी चैनल में बतौर पत्रकार कार्यरत था। इसके अलावा भारतीय अखंड मंच का प्रदेश अध्यक्ष भी था। शुक्रवार को वह अपनी सफारी गाड़ी से झाड़सा रोड सेक्टर-15 की ओर से सिविल लाइन क्षेत्र में हाइवे से आ रहा था। सिविल लाइन पर होटल डीडीआर के निकट शराब के ठेके के पास रुककर उसने शराब खरीदी।

शराब लेकर वह आगे चलने लगा, तो एक गोल्डन कलर की सेंट्रो गाड़ी ने उनकी सफारी के आगे ही गाड़ी रोक दी। इस दौरान सुरेंद्र गाड़ी से नीचे उतरकर उनसे बात करने लगा और किसी बात पर दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी।

पुलिस के मुताबिक हाथापाई के बाद मामला आगे बढ़ गया। इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल से पांच राउंड गोलियां दाग दीं। बताया जा रहा है कि पिस्टल पत्रकार के पास थी। पत्रकार के पास पिस्टल लाइसेंसी था या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। गोली दागने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

वारदात के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई, जिसके चलते पूरा झाड़सा रोड जाम हो गया। इस मामले में एक महिला सहित चार लोग नामजद किए गए हैं। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में ले लिया है। शनिवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की टीम पोस्टमार्टम करेगी। 

पुलिस  बीच सड़क हुई इस घटना को लेकर आसपास के दुकानदार से पूछताछ कर रही है। यहां से सीसीटीवी फुटेज भी लिया है। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल रंजिश के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें