फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा आठ के छात्र ने लगाई फांसी, ब्ल्यू व्हेल सुसाइड गेम खेलने की आशंका

Fri, 08 Sep 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरानगर के डी ब्लॉक स्थित ननिहाल में रह रहे 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र ने बृहस्पतिवार दोपहर फांसी लगा ली। परिवारीजनों ने ब्ल्यू व्हेल सुसाइड गेम खेलते हुए खुदकुशी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


हालांकि, शुरुआती छानबीन में पुलिस को उसके मोबाइल फोन पर ब्ल्यू व्हेल अथवा किसी अन्य जानलेवा गेम का लिंक अथवा डाउनलोड नहीं मिला है। मोबाइल की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आदित्यवर्धन सिंह हरदोई निवासी अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह का बेटा था। एक साल पहले मां अरुणा उसे पढ़ाई के लिए लखनऊ पिता उदय प्रकाश सिंह के घर ले आई थीं। उदय का पब्लिकेशन हाउस है और अरुणा वहीं नौकरी भी करती हैं।
विज्ञापन


बेटा निर्मला कान्वेंट स्‍कूल में पढ़ता था।  बकौल अरुणा, बेटे की परीक्षाएं चल रही थीं। शुक्रवार को भी उसका पेपर था। बुधवार शाम तक वह दोस्तों के साथ खेलता रहा। दोपहर करीब एक बजे दादी सरला ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिला तो सरला उसके कमरे में पहुंची। दरवाजा खोलकर देखा तो आदित्य का शव फंदे से लटका हुआ था। आदित्य को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवारीजनों का कहना था कि आदित्य पढ़ाई में होशियार था।  एक सप्ताह से वह दिनभर मोबाइल में कोई गेम जरूर खेलता रहता था। अक्सर वह अकेले में देर रात तक गेम खेलता था। हो सकता है कि वह ब्ल्यू व्हेल हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें