फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: पुलिस की गुंडागर्दी से आहत रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम

Sat, 04 Sep 2021 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

बहराइच में एक पुलिसकर्मी को जबरन उठाकर थाने में मारपीट करने से रोडवेज कर्मी आंदोलित हो उठे। उनका कहना है कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कर्मियों की गुंडागर्दी से आहत तमाम रोडवेज बस कर्मियों ने शनिवार सुबह से चक्का जाम कर दिया है। रोडवेज कर्मियों का आरोप है कि बस चालक को देर रात कुछ पुलिसकर्मी जबरदस्ती बस से उतारकर ले गए और उसे बुरी तरह मारा-पीटा।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मियों की यह मांग है कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी आमने सामने बैठ कर बात करें कि आखिर किस वजह से बस ड्राइवर को थाने में बैठाया गया और उसे मारा पीटा गया।

बताया जा रहा है कि रोडवेज बस से उतरते समय महिला सिपाही को मामूली खरोंच आ जाने के बाद महिला सिपाही आक्रोशित हो गई और अपने साथी पुलिसकर्मियों को बुलाकर बस ड्राइवर को जबरन थाने उठा ले गई। जहां पर बस ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बस ड्राइवर के साथ हुए इस बर्ताव को लेकर रोडवेज कर्मी बेहद आक्रोशित हैं। उनकी मांग है की बस ड्राइवर को जबरन उतार कर पीटने वाली महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती है तब तक चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें