फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर मकान पूछने आए बदमाशों ने महिला से लूटी चेन

Wed, 11 Sep 2013 07:50 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बहादुर रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट चेन लूटने की कोशिश कर रहे बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गईं।
विज्ञापन


बीच सड़क उन्होंने लुटेरों से जमकर संघर्ष किया। हारकर बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और उसकी नोक पर चेन लूटकर फरार हो गए। बाद में बुजुर्ग महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर इसकी लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आशियाना के एल्डिको कॉलोनी निवासी सीडीआरआई के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर एके गोयल रिटायर्ड वैज्ञानिक पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ शाम को सरोजनीनगर स्थित भाई सुधीर के घर गए थे।
विज्ञापन


कार से उतरते ही दो बाइक सवार बदमाश बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे और किराये पर कोई मकान खाली होने के बारे में पूछने लगे। वे जब तक कुछ समझतीं बदमाश के उनके गले से चेन छीनने लगे।

विजयलक्ष्मी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। हालांकि बुजुर्ग महिला दिलेरी दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गईं और उसका हाथ पकड़ लिया। उनमें छीनाझपटी शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच, विजयलक्ष्मी के पति भी कार से उतरकर पहुंच गए। इसके बाद बाइक पर बैठे दूसरे बदमाश ने महिला को तमंचा सटा दिया और चेन छीनकर भाग निकले।

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन करके अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों के धक्के से बुजुर्ग साइंटिस्ट को चोटें भी आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें