फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: फर्जी शिक्षिका पर नहीं दर्ज किया जा रहा केस, जारी किया जा चुका है सेवा समाप्ति का आदेश

Sat, 17 Jul 2021 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एडी बेसिक पीएन सिंह ने बताया कि गत 23 जून को सीता पाठक की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए। साथ ही एबीएसए बीकेटी को एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए, लेकिन उसने इस पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक विद्यालय सुबंशीपुर बीकेटी में तैनात शिक्षिका सीता पाठक के बीए और बीएड के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। एडी बेसिक ने व कार्यकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सेवा समाप्ति का आदेश भी जारी कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए, लेकिन स्थानीय अधिकारी स्तर पर मामले को दबा दिया गया और एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन


एडी बेसिक पीएन सिंह ने बताया कि गत 23 जून को सीता पाठक की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए। साथ ही एबीएसए बीकेटी को एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए, लेकिन उसने इस पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि बताया कि फर्जी शिक्षकों के मामलों में मुख्यमंत्री के आदेश पर पिछले कुछ महीने एसटीएफ ने जांच की।

जांच में सीता पाठक का 1993 का बीए का अंकपत्र और 1996 का बीएड का अंकपत्र गड़बड़ मिला। इसकी सत्यता पुष्ट नहीं हो पाई। जिसके बाद एडी बेसिक ने उसकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर एबीएसए को एफआईआर दर्ज कराने को भी निर्देश दिए, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


... तो मामले को दबा रहे स्थानीय अधिकारी
एडी बेसिक ने साफ कहा है कि जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। सेवा समाप्ति से पहले कई बार उसे अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह प्रस्तुति नहीं हुई। बताया जा रहा है कि उसका यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें