प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज दिनेश कुमार बिष्ट के मुताबिक, सिपाही आदेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। वह हुसैनगंज चौराहे पर स्थित वी-मॉर्ट मॉल गया था। उसने वहां तीन शर्ट पसंद कीं। उसे पहनने के बाद ऊपर से वर्दी पहन ली। फिर मॉल से निकलने लगा।इसी बीच कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। कर्मचारियों ने जब दबोचा तो वह उन पर रौब गांठने के बाद उनसे हाथापाई करने लगा। इसी बीच कर्मचारियों ने उसकी वर्दी उतारने की कोशिश की। इस दौरान वर्दी के नीचे शर्ट दिखीं। शर्ट चोरी के खुलासे के बाद कर्मचारियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।