फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालकों की दबंगई, मारपीट के बाद सड़क पर खड़ीं की बसें

Fri, 22 Nov 2013 10:59 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस के चालकों ने बृहस्पतिवार रात जमकर बवाल किया। वकील की कार में टक्कर मारने के बाद विरोध करने पर आलमबाग बस अड्डे पर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद मेन रोड पर करीब सौ बसें खड़ी कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

सिद्धार्थनगर डिपो की बस रात करीब नौ बजे लखनऊ आ रही थी। आलमबाग थाने से आगे बढ़ते ही बस ह्वह्य आगे चल रही कार में टक्कर मार दी।

पढ़ें- पिस्टल के दम पर दरोगा ने कबाड़ी को पीटा, रुपये छीने

कार उन्नाव निवासी वकील अनुमेष मिश्रा की है। अनुमेष राजाजीपुरम निवासी अपने मित्र वीरेंद्र शुक्ला के साथ कहीं जा रहे थे।

टक्कर से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विरोध पर भड़के बस चालक ने आलमबाग बस अड्डे के पास उनकी कार रोक ली।

इसके बाद चालक विनोद पांडे और परिचालक उमाशंकर उपाध्याय अभद्रता करने लगे। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी।

पढ़ें- आशनाई में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य की हत्या

इस बीच उनके साथी भी जुटे गए और सबने मिलकर अनुमेष और विनोद को पीट दिया। इतना ही नहीं दबाव बनाने के लिए चालकों ने करीब सौ बसें सड़क पर खड़ी कर हंगामा शुरू कर दिया।

इसके चलते देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची आलमबाग, मानकनगर, कृष्णानगर थाने की पुलिस ने स्थिति संभाली।

उधर, विनोद और उमाशंकर पिटाई का आरोप लगाते हुए उपचार के लिए पास स्थित अजंता हॉस्पिटल पहुंच गए।

जबकि, पुलिस वकील और उनके साथी को आलमबाग थाना ले आई। जहां दोनों पक्षों ने एक5दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें