फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद पेट्रोल डाल जला दिया युवक का शव

Mon, 06 Jan 2014 09:34 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार रात दो युवकों की हत्या कर दी गई। ठाकुरगंज में कातिलों ने एक युवक की हत्या के बाद पहचान मिटाने के इरादे से पेट्रोल डालकर जला दिया।
विज्ञापन


आलमनगर में रेलवे ट्रैक के किनारे युवक की हत्या कर कातिल फरार हो गए। युवक के घर की तलाशी के दौरान झोले में रखा हथगोला फटने से एक सिपाही मामूली रूप से घायल हो गया।

एसओ ठाकुरगंज शशिकांत यादव ने बताया कि कनक सिटी मोड़ पर रामखिलावन की मौरंग-बालू की दुकान के पास खाली प्लॉट से एक युवक का अधजला शव मिला।

दुकान खोलने पहुंचे रामखिलावन ने शव देख पुलिस को सूचना दी थी। मिट्टी पर चार पहिया की गाड़ी के निशान नजर आ रहे थे। शव के पास में खाली केन पड़ा था।

तफ्तीश में पाया गया कि युवक की अज्ञात स्थान पर हत्या कर शव चार पहिया की गाड़ी से कनक सिटी मोड़ पर लाया गया। वहां पहचान मिटाने के इरादे से पेट्रोल उड़ेलकर जला दिया गया।
विज्ञापन


शिनाख्त न होने पर उसे लावारिस में दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई है।

एसओ तालकटोरा विनोद मिश्रा ने बताया कि आलमनगर के अशोक विहार निवासी श्रीकृष्ण (30) की शनिवार रात रेलवे ट्रैक के किनारे हत्या कर दी गई।

मोहल्ले के अरुण अवस्थी ने तालकटोरा थाने में सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात की। पता चला कि ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या की गई है।

नाक व मुंह पर गंभीर चोट के साथ ही आसपास खून फैला था। पड़ताल में खुलासा हुआ कि श्रीकृष्ण का भाई राजू उर्फ बड़क्के दो साल पहले बंथरा क्षेत्र में श्रवण यादव की हत्या के मामले में फरार था।

घटनास्थल जीआरपी क्षेत्र का होने के चलते तालकटोरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ तफ्तीश जीआरपी को सौंपी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें