फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अश्लील वीडियो बनाकर प्रशिक्षु नर्स के साथ क्रूरता, निजी अंग पर ब्लेड से वार करने के लिए किया मजबूर

Mon, 21 Nov 2022 09:49 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चाकू की नोंक पर एक प्रशिक्षु नर्स का अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसके साथ क्रूरता की गई। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएचसी में नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही युवती को जूनियर ने माता-पिता को मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद चाकू की नोंक पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर युवती को निजी अंग पर ब्लेड से वार करने पर मजबूर किया। फिर उसने वीडियो वायरल कर दिया। मामला सामने आने पर माल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक माल प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक इलाके के एक गांव की युवती बिजनौर के इंस्टीट्यूट से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज में माल के भवानीपुर गदहों का आवेंद्र सोनवानी भी कोर्स कर रहा है। जूनियर होने के बाद भी उसने युवती से दोस्ती कर ली। छात्रा माल सीएचसी में नर्स का प्रशिक्षण ले रही थी। इसकी जानकारी होने पर आवेंद्र लगातार सीएचसी आने-जाने लगा।

इसी दौरान उसने युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर एक दिन कॉल कर धमकाया कि जो कहता हूं वह नहीं करोगी तो तुम्हारे माता-पिता को जान से मार दूंगा। इससे युवती डर गई। आवेंद्र लगातार उसे व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करता और धमकी देता कि यदि किसी को इसके बारे में बताया तो अंजाम खतरनाक होगा।
विज्ञापन


आवेंद्र ने युवती पर शादी का दबाव बनाया और इनकार करने पर चाकू की नोंक पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मनमानी करने लगा। एक दिन आरोपी ने वीडियो कॉल कर कहा, शादी नहीं की तो वह उसे मारकर खुद को गोली मार लेगा। इसके बाद युवती से खुद ब्लेड से निजी अंग पर वार करने के लिए कहा। आवेंद्र ने इसे रिकॉर्ड भी कर लिया। बाद में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी कर दिया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे पीड़िता को लेकर माल थाने गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आवेंद्र पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है। विवेचक अतिरिक्त निरीक्षक संतोष सिंह के मुताबिक सोमवार को युवती का मजिस्ट्रियल बयान दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें