फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की अश्लील क्लिप बनाई, दोस्त के साथ संबंध बनाने का डाला दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार खाला इलाके में बीए के एक छात्र ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील क्लिप बनाई। उसे अपने दोस्तों को दिखाने के साथ युवती को पूरे मोहल्ले में बदनाम कर डाला। रिश्ता तय होने की भनक लगने पर उसके मंगेतर को क्लिप दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर पुलिस ने छात्र को उसके दोस्त समेत गिरफ्तार कर क्लिप बरामद की है। इंस्पेक्टर बाजार खाला चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मोहल्ला संजयनगर में रहने वाले बीए के छात्र सादिब व अखलाक को गिरफ्तार करके मोबाइल बरामद किया है।

उसमें इलाके की एक युवती की दस मिनट की अश्लील क्लिप है। दरअसल, सादिब ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका यौनशोषण किया और अश्लील क्लिप बना डाली।
Trending Videos
विज्ञापन

अश्लील क्लिप ‌दिखाकर करता था ब्लैकमेल

इसके बाद उसने अपने दोस्तों को न सिर्फ युवती से प्रेमप्रसंग की कहानी सुनाई बल्कि उन्हें युवती की अश्लील क्लिप दिखाता रहा।

युवती के परिवारीजनों को प्रेमप्रसंग की भनक लगी तो उन्होंने एक अन्य युवक से रिश्ता तय कर दिया। इस पर सादिब ने युवती के मंगेतर को क्लिप दिखाकर रिश्ता तोड़वाने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना चाहा। युवती पर अपने दोस्त अखलाक से संबंध बनाने का दबाव बनाया।

ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर दुखड़ा सुनाया। इस पर एसआई अनुराग उपाध्याय की टीम ने सादिब व अखलाक को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें