फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

Mon, 27 Oct 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार शाम जानवर चराने निकले छात्र से नाबालिग ने कुकर्म किया।
विज्ञापन


मासूम की चीखपुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट कर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मलिहाबाद के एक गांव में रहने वाला आठ वर्षीय मासूम कक्षा दो का छात्र है। शाम करीब छह बजे छात्र मवेशी चराने निकला।

गांव के बाहर पहुंचने पर नाबालिग आरोपी बहलाकर उसे सुनसान स्थान पर ले गया और कुकर्म कर डाला।

मासूम के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़ा था। पुलिस ने बताया कि हत्थे चढ़ा आरोपी एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें